कांग्रेस ही कर सकती है काशीपुर का विकास : नरेंद्र चंद

0
166

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को भारी वोटों से जिताने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ता अलग-अलग टीमें बनाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए आने वाली 14 फरवरी को कांग्रेस को वोट देने का आहवान मतदाताओं से कर रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम बांसखेड़ी, जगन्नाथपुर, चाँदफार्म, रायपुर व ढकिया गुलाबो में धुआंधार जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द ने कहा कि जनता भाजपा के दोहरे चाल-चरित्र से वाकिफ हो चुकी है। काशीपुर पिछले बीस साल से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और भाजपाई विकास का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता बखूबी जानती है कि काशीपुर का विकास कांग्रेस ने किया था और भाजपा द्वारा अवरु( किये गये विकास को गति भी कांग्रेस ही दे सकती है।
उधर, कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह की पत्नी कामाक्षी सिंह, कांग्रेस नेत्री डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय व लता शर्मा की टीम ने कविनगर में, मधु सिंह की टीम ने मानपुर रोड व प्रभु विहार में, शिल्पी सिंघल की टीम ने अलीगंज रोड स्थित साउथ सिटी, रोजडेल, गणपति एपार्टमेंट में प्रचार कर वोट मांगे।
मीनू गुप्ता की टीम ने मौहल्ला गंज व कटरामालियान में तथा जयमाला सिंह की टीम ने कचनाल गोसाईं व हेमपुर इस्माइल में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया और भाजपा शासनकाल में हुई दिक्कतों की याद दिलाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं, विभिन्न जगह हुई नुक्कड़ सभाओं में तमाम लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
जनसम्पर्क व चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, महारानी मणिमाला सिंह, कामाक्षी सिंह, रुद्र नारायण सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इन्दुमान, अशोक सक्सेना, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, आशीष अरोरा बॉबी, अरुण चौहान, सुशील गुड़िया, माजिद अली, उमेश जोशी एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, कैलाश सहगल, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, डा. माजिद हुसैन पार्षद, निशित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, सुशील मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, फैजान नकवी, अनुराग सिंह, अशोक नेहरू, महेंद्र लोहिया, राहुल कांबोज, उपकार सिंह, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, जयमाला कश्यप, राकेश यादव, राजीव कचौरिया, ओमपाल सिंह चौहान, डा. रमेश कश्यप, गुरनाम सिंह गामा, रोशनी बेगम, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, राशिद फारूखी, अजय शर्मा, चन्द्रप्रकाश चंदू, नंदकिशोर कांबोज, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, नौशाद हुसैन पार्षद, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन पार्षद, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, सुहेल खान, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, शकील अहमद, प्रीत बम, रवि ढींगरा, वसीम, मनोज पंत, नितिन कौशिक, इलियास भारती, डा. टीके राय, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, हैदर अली, संतोष सिंह, लता शर्मा, इब्ने हसन लल्ला भैया, योगेश जोशी, सरफरोज एडवोकेट, अब्दुल समी, फैजान अंसारी आदि भरपूर मेहनत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here