spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री धामी

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ ही उनके लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

आपको बता दें कि जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में 136 पर्वतारोही, ट्रेकर और सपोर्ट स्टाफ मौजूद हैं। इनमें 89 लोग हाई एल्टीट्यूड अभियान पर हैं। वहीं 18 लोग कालिंदी पास बेस कैंप और 29 लोग ऑडेंस कोल पास बेस कैंप में मौजूद हैं। प्रशासन की प्राथमिकता सभी ट्रेकर्स और पोर्टर्स को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles