विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली ने रविवार को होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में भी सहभागिता की। इस दौरान बैंक की प्रगति एवं नागरिक हितों पर हुई चर्चा की गई।
काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में बैंक की उपलब्धियों, कार्य प्रणाली एवं आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। साथ ही बैंक की निरंतर प्रगति और क्षेत्र के नागरिकों के हित में उसकी प्रभावी भूमिका को लेकर सार्थक विचार विमर्श किया गया।
वार्षिक साधारण सभा में बैंक की अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एवं पार्षद विजय बॉबी, संचालक मीनाक्षी सिद्धू, साधना गुप्ता, अनुराधा, सोनल गोयल, कामना मेहरोत्रा, पवन यादव, संजय सिंह, चंद्र मोहन, बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीवन तिवारी, मुख्यालय प्रबंधक अजय कुमार गर्ग, सुधांशु वर्मा, रिषभ कौशिक, ब्रह्मपाल सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।




