spot_img
spot_img
Tuesday, September 29, 2026
spot_img

छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी के प्रस्तावक को जान से मारने की धमकी

बाजपुर (महानाद) : छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी के प्रस्तावक ने एक युवक पर उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गांधी नगर, बाजपुर निवासी तनिष्क जिंदल पुत्र मुकेश जिंदल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बाजपुर डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत है। महाविद्यालय बाजपुर में चुनाव चल रहे हैं जिसमें वह अध्यक्ष पद प्रत्याशी उत्कर्ष सिंह का प्रस्तावक है।

तनिष्क ने बताया कि दिनांक 26.09.2026 का वह अपने दोस्त के घर गया था कि तभी उसके मोबाईल पर कॉल आया, सामने से जशन मैनी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी पंजाब एंड सिंध बैंक के पास, केशवनगर, बाजपुर द्वारा उसे गन्दी-गन्दी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके फोन में मौजूद है।

तनिष्क ने बताया कि उक्त जशन मैनी एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जो आये दिन लोगों को परेशन करता रहता है। यदि उसके साथ कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी जशन मैनी और उसके साथ वालों की होगी। उसने जशन मैनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

तनिष्क जिंदल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जशन मैनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles