spot_img
spot_img
Monday, September 28, 2026
spot_img

यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली ज्ञानेश कुमार की शव यात्रा

रुद्रपुर (महानाद) : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सोमवार को रुद्रपुर की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात और लोकतंत्र की हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और डीडी चौक पर जमकर नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया।

सोमवार को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में एकत्र हुए। यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद सिटी क्लब से डीडी चौक तक एक विशाल विरोध जुलूस और शव यात्रा निकाली गयी। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीडी चौक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शन के पश्चात सभी कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

जुलूस और प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग अपने चरम पर है। निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी से भटक कर सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। जब देश की मुख्य निर्वाचन प्रणाली ही संदिग्ध हो जाएगी, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।

उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी मनोज यादव ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। विपक्षी दलों की जायज मांगों और शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष को खुलेआम छूट दी जा रही है। जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज बनकर उभरेगा।

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, संदीप चीमा, रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, राजेंद्र सिंह पट्टू, संदीप सहगल, रवि ढींगरा, अलका पाल, अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. करणपाल, शराफत, रियासत हुसैन, योगेश चौहान, ममता हालदार, भूपेश सोनी, शिशुपाल यादव, विजय यादव, खजान चंद गुड्डू, अजय नारायण, मन्नू चौधरी, राजेश सिंह, मनजोत, हरभजन सिंह, डॉ. अजय सिंह, गोपाल भसीन, सुनील चुघ, राकेश कोली, गौरव बेहड़, संजय जुनेजा, प्रीति साना, सुमित्र भुल्लर, उत्तम आचार्य, रईस अहमद, हरभजन सिंह विर्क, त्रिनाथ विश्वास, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, गगन विर्क, गगन रंधावा, राजेश बाबा, इंदु मान, दिनेश पंत, मानस बैरागी, परिमल राय, अंकिता अधिकारी, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, इदरीश गोला, सद्दाम पाशा, नासिर अली, फरीद अहमद मंसूरी, गौतम घरामी, सुनीता कश्यप, अक्षय बाबा, पार्षद बाबू खान, विजय बुड्ढी, किशोर राय, संजय ठुकराल, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंद्रजीत सिंह, रामकुमार गुप्ता, करू मंडल, ललित सिंह बिष्ट, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, हिम्मत राम कोली, संजीव नदी, आशीष श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सोनू रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ओमपाल सिंह चौधरी, सुरजीत सिंह, गुरु दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, अतुल शील, हरिपद व्यापारी, टहल सिंह, गुरबख्श सिंह, सुखविंदर सिंह, अब्दुल सलीम एडवोकेट, जुनेद आलम एडवोकेट, अकरम बेग, पार्षद अशफाक अंसारी, उमर अली, सोहेल खान, निसार खान, आबिद अली, नरेश, तस्लीम, कुंवरपाल कोली, बेबी सिकदर, सपना गिल, सुभाष राय, आजम खान, धीरेंद्र वर्मा, सोनू कांग, बाजपुर अध्यक्ष गुरजीत सिंह, इरशाद भाई, शराफत मंसूरी, संजीव अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, हरजीत सिंह, मनवीर सिंह, हरीश, मुकेश, दीपक, राहुल, धनराज, ललित, सौरभ, महेश, हेमंत, दर्पण, अभिषेक, आनंद, शिवांशु, सूर्य प्रताप, हर्ष, सुमित, मनोज, शिवम, सुरेंद्र, आकाश, दलजीत सिंह महल, विपिन राजपूत, सनी जौहरी, और गौरव शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles