विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पूर्व सांसद केसी बाबा के खेत का मुआयना करने जा रही गन्ना पर्यवेक्षक की कार को एक दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं।
सूबेदारनी फार्म, कमोला, भीमपुरी गेट, कालाढूंगी निवासी एवं गन्ना विभाग काशीपुर में तैनात गन्ना पर्यवेक्षक रीना नौलिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 25.8.2026 को गन्ना कृषक केसी सिंह बाबा के गन्ने की फसल का मुआयना करने उनके मैनेजर मोहन के साथ जा रही थीं। विभागीय परिक्षेत्र मानपुर (लच्छी धनौरी) के गाँव के भीतर गाँव में सामने से विपरीत दिशा में आ रही कार संख्या यूपी 22 डब्लू 1617 ने अपनी लेन छोड़ कर हमारी लेन में प्रवेश करते हुए उनकी आल्टो कार में टक्कर मार दी।
रीना नौलिया ने बताया कि गाड़ी में अजीत पुत्र इन्द्रजीत मानपुर तथा हरजस पुत्र गुरमीत सवार थे। टक्कर के दौरान उनको शारिरिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई नहीं की जी सकती। घटना दिन के लगभग 2 बजे का है। वे लोग उन्हें टक्कर मारकर भाग गये, उन्हें कोई चिकित्सा सहायता उपलब्ध नहीं कराई गयी।
रीना नौलिया ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 125ए, 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।



