पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सड़कों पर स्टंटबाजी व हुड़दंगियों पर जसपुर पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए पटाखा साइलेंसर व बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वालों पर शिकंजा कसते हुए विगत 4 दिनों में 50 वाहन सीज कर दिये।
आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के आदेश के अनुपालन में जनपद भर में यातायात नियमों की अनदेखी कर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली जसपुर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और रेट्रो साइलेंसर से पटाखा फोडने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है।

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण-
कोतवाली जसपुर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर के प्रमुख चौराहों, मार्गों व बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
दिनांक 16.10.2026 की कार्यवाही –
बिना नंबर प्लेट, स्टंटबाजी करने और मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखा फोडने वाले 26 दुपहिया वाहनों सहित कुल 29 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया।
अभियान के तहत पिछले 4 दिनों के भीतर अब तक 50 बेलगाम वाहनों को सीज किया जा चुका है।
पुलिस की अपील व सख्त चेतावनी –
– सड़कें आम जनमानस के सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए हैं, हुड़दंग के लिए नहीं।
– सडकों पर हुडदंग कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं।
– वाहनों पर अनिवार्य रूप से स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं।
– मोडिफाइड/पटाखा साइलेंसर का प्रयोग बिल्कुल न करें।
– अभिभावक अपने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें
चेतावनी: नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जसपुर पुलिस का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।



