spot_img
spot_img
Tuesday, September 29, 2026
spot_img

काशीपुर : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) 7 अक्टूबर करेगा वैश्यों का सम्मान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) की जिला एवं महानगर शाखा पदाधिकारियों की बैठक में जिला और महानगर कार्यकारिणी के विस्तार के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल नागलिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रणेता रहे पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा स्व. रामदास अग्रवाल, जिन्होंने देश सेवा और समाज सेवा के अपने सफर को जारी रखते हुए निःस्वार्थ भाव से पूरे देश में वैश्य एकता का शंखनाद किया, उसी उद्देश्य को लेकर आज अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन देश ही नहीं अपितु विश्व के अनेक देशों में सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधने के, लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ उत्तराखंड में भी अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

वहीं, डॉ. संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक जिला काशीपुर और महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों के गठन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सभी संरक्षक तथा सम्मानित सदस्य गणों को 7 अक्टूबर दिन बुधवार को सायं 4 बजे से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि वैश्य समाज ने समय की मांग के अनुसार धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए जो मानव सेवा के रचनात्मक कार्य किए हैं, समाज की स्वस्थ परंपराओं, रीति-रिवाजों को निरंतर बनाए रखने के लिए नई पीढ़ी को उनकी जानकारी देना बेहद जरूरी है।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री कौशलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता लोहिया, उपाध्यक्ष मनोहर गुप्ता, प्रदेश संयोजक मीडिया सेल भाजपा गंधार अग्रवाल, विश्नोई सभा सचिव योगेश विश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार विश्नोई, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मोहित विश्नोई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles