spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

काठगोदाम के पास गहरी खाई में गिरी थार, 2 घायल…

काठगोदाम (महानाद) : ग्राम लमजाला में एक थार गाड़ी 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस-एसडीआरएफ ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर 2 घायलों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें असपताल पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि पुलिस को आज दिनांक 22.10.2026 को कोतवाली काठगोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा लमजाला में एक थार वाहन संख्या यूके04 एआर 1001 के लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम, फायर सर्विस हल्द्वानी एवं यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे भी पहुंचे।

पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने दुर्गम एवं गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार एक पुरुष एवं एक महिला को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर बाहर निकाला और दोनों घायलों को एम्बुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है, उनके परिजन मौके पर पहुंच गये हैं।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति –
1. नीरज सिंह रजवार (29 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह रजवार, निवासी चंदन हॉस्पिटल के पास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
2. रिचा शाह (29 वर्ष), पुत्री संतोष शाह, निवासी आवास विकास, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, एसआई दिलीप कुमार, एसडीआरएफ व फायर सर्विस टीम शामिल रहे।

स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग –
सचिन शाह, रमेश चंद्र, रोहित बिष्ट, अमन जन्तवाल, सोनू जन्तवाल, विजय जन्तवाल, अक्षय जंतवाल, यशपाल आर्य, बॉबी आर्य, पियूष जंतवाल एवं प्रियांशु बिष्ट।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles