spot_img
spot_img
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

क्लीन एन्ड ग्रीन फाउंडेशन ने जांच शिविर लगाकर पुलिस कर्मियों का जांचा स्वास्थ्य

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन एवं डॉ. लाल पैथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में काशीपुर कोतवाली में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत एसएसआई प्रदीप मिश्रा, ट्रेफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र मेहरा, एसआई रूबी मौर्य, प्रदीप पंत, जसवंत सिंह को पौधा भेंट कर की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई।

संस्था के अध्यक्ष सर्वेश बंसल ने बताया कि संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। संस्था अपने उद्देश्य के लिए सदैव तत्पर रहती है। इसी क्रम में जनता की स्वास्थ्य की जांच के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।

डॉ. लाल पैथ लैब के उत्तराखंड हेड विवेक शाह ने कहा कि जनता में स्वास्थ्य के प्रति सजगता, जागरूकता लाने के लिए लैब इस तरह के प्रयास करते रहती है। उन्होंने फाउंडेशन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

संस्था की तरफ से शशिकांत गुप्ता, अर्चना लोहनी, देशवीर पाल, वीरेंद्र गर्ग आदि ने सहभागिता की।

जांच शिविर में यूनुस, पंकज, अनिल सिंधवानी, दीपक, वीरेंद्र प्रताप, हरिश्चंद्र, सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, वंदना अग्रवाल आदि अनेक पुलिसकर्मी एवं उनके परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लिया।

आयोजन के अंत में फाउंडेशन के शशिकांत गुप्ता एवं डॉ. लाल पैथ लैब के मुख्य अधिकारी रोहित शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles