spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जिला जज सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

रुद्रपुर (महानाद) : हाईकोर्ट उत्तराखण्ड के आदेश और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दिनाँक 19 सितंबर 2024 से 2 अक्तूबर 2024 तक, स्वच्छता ही सेवा कैंपेन-2024 के तहत जिला ऊधम सिंह नगर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम सक्रिय रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह के अध्यक्ष/ जिला जज ऊधम सिंह नगर सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में रुद्रपुर बस अड्डा व जिला जजी आवासीय परिसर खेड़ा में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ता व पीएलवी द्वारा नगर निगम के सहयोग से सफाई अभियान चलाया।

सफाई अभियान में जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार मिश्रा, अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश आर्य, अपर सत्र न्यायाधीश संगीता आर्य, सीजेएम अनिता गुंजियाल, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर हेमन्त सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन नदीम अहमद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम विवेक राणा, सिविल जज रिजवान अंसारी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण के साथ एडवोकेट शिव कुंवर सिंह, मौ. मिराज व न्यायिक कर्मचारियों, पैनल अधिवक्तागण व पीएल वी तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles