spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री का फरमान, जनप्रतिनिधियों के करो सम्मान

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी जन प्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित करें। नियमित रूप से अपने जनपद के विधायकगणो से बैठक कर यथासंभव जनसमस्याओ का समाधान करेंगे और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी अपने कैम्प कार्यालय में न बैठकर अपने मूल कार्यालय में बैठें। ताकि आगंतुक आम जनता को कष्ट न हो। आम जनता की जिलाधिकारी तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक दिन 2 घंटे जिलाधिकारी जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और तुरंत निस्तारित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles