spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने बांटे अपने मंत्रियों को विभाग, देखें किसकोे मिला कौन सा मंत्रालय

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा, आबकारी, गृह, खनन, लोनिवि जैसे 20 अहम विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं त्रिवेन्द्र सरकार में में शामिल रहे मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के विभागों में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है।

आज प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री, मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर कैबिनेट मंत्री बनाए गए बंशीधर भगत को शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, आईटी सरीखे विभाग दिये गये हैं।

किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग –
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत : गोपन (मंत्रिपरिषद), कार्मिक, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार एवं जनसेवा, गृह, वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, नागरिक उड्डयन, सूचना एवं लोक संपर्क, लोक निर्माण विभाग, आबकारी, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्राम्य विकास, ऊर्जा, औद्योगिक विकास (खनन), अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन।
कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज : सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व।

बंशीधर भगत : विधायी, संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

डॉ. हरक सिंह रावत : वन, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा।

बिशन सिंह चुफाल : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।

यशपाल आर्य : परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन।

अरविंद पांडेय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा।

सुबोध उनियाल : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।

गणेश जोशी : सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार –

डॉ.धनसिंह रावत : सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा।

रेखा आर्या : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन।

यतीश्वरानंद : भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles