spot_img
spot_img
Tuesday, October 13, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 10 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

देहरादून (महानाद) : हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार अब हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से आरम्भ हो जायेगी।

बता दें कि गत वर्ष यात्रा कोरोना संकट के कारण बाधित रही थी, अतः ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 10 मई को खोलने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles