spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रामनगर में किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : विश्व वाटिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचे तीरथ सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिग्री काॅलेज से आम डंडा तक जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व वाटिका दिवस के अवसर पर रामनगर के आम डंडा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा सैकड़ों की तादाद में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पहली कार्बेट पार्क में 50 महिलाएं नेचर गाइड व जिप्सी चालकों के रूप में कार्यरत है। अभी 50 और महिला जिप्सी चालकों का कार्बेट पार्क में पंजीकरण किया जाएगा वहीं 5000 युवक व 5000 युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुरी, पंपापुरी तथा कौशल्यापुरी कॉलोनियों के विनियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।ा कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय वाइल्ड लाइव रेस्क्यू सेंटर बाघों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमडंडा में जिम कॉर्बेट एवं वन्यजीवों पर आधारित लाइट एंड साउंड शो एवं एमपी थिएटर की स्थापना की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर काॅर्बेट रिजर्व फाउंडेशन द्वारा 50 लाख की धनराशि के चेक मुख्यमंत्री व वन मंत्री द्वारा 15 इको विकास समितियों को वितरित किए गए तथा वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं 50 वनकर्मियों को नई बाइकें दी गई।

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के लोगों ने मुख्यमंत्री को 14 मई को भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश करने को लेकर ज्ञापन दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने 14 मई को भगवान परशुराम जयंती पर 1 दिन का सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व वन मंत्री हरक सिंह रावत आदि विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

इस दौरान वन मंत्री हरक सिंह रावत, चंपावत विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार, डीएम धीरज गब्र्याल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार, उपनिदेशक कल्याणी, कुमायूं कमिश्नर अरविंद सिंह, हयांकी, कुमायूं डीआईजी अजय रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नरेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश, पूरन नैनवाल, दीपक कोटिया, लक्षित, कुलदीप शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता व वन व अन्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

उधर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रामनगर आगमन पर कमरतोड़ बढ़ती महंगाई को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध किया। जिन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया।

बता दें कि विश्व वाटिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रामनगर पहुंचे, जहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विरोध किया तथा जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि आसमान छूती महंगाई से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष कमल तिवारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, देवेंद्र चंदोला, तनुज दुर्गापाल, अभिमन्यु डंगवाल, यूसुफ कुरैशी, आकाश अग्रवाल, फैज उल हक, मोबीन, मौहम्मद कलीम, संजय बिष्ट आदि कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles