पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सीएमओ उधम सिंह नगर डॉ. केके अग्रवाल ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत ने अपने स्टाफ सहित सीएमओ अग्रवाल का स्वागत किया तथा अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। सीएमओ केके अग्रवाल ने कहा कि स्टाफ की कमी को जल्द पूरी किए जायेगा तथा शीघ्र ही अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाया जाएगा।
सीएमओ ने जसपुर अस्पताल को कैसे और सुदृढ़ किया जाये और कायाकल्प में सहभागिता के अनुसार बनाया जाये, इस बारे में कार्य प्लान बनाने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं की मदद के लिये एएनसी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और बन्दरों की समस्या के बारे में वन विभाग को लिखने, अस्पताल में चल रहे लेबर रूम, छत, बाउंड्री वाल मरम्मत के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. धीरेन्द्र मोहन, डॉ. आशु, डॉ. मेहताब, गुलनवाज, नेहा, पांडे जी, गजाला, ममता, सीमा, वंदना, ज्योति, डॉ. अजयवीर, रेखा, सरिता आदि मौजूद रहे।



