spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

कमिश्नर और डीआईजी ने किया नैनीताल-भवाली मार्ग पर हुए भूस्खलन का निरीक्षण

नैनीताल (महानाद) : कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत एवं डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने भवाली-नैनीताल के बीच पाइन्स के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ बीते शुक्रवार को लैंड स्लाइड से लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए हुए आज सोमवार को भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी से गति लायें, जिसके लिए नैनीताल एवं भवाली सड़क के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि देर रात्रि एवं बरसात न रुकने पर भी कार्य किया जा सके। साथ ही लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें व जनपद के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहें इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलिद, एई केएस बसेड़ा, जेई मीनू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles