spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई-भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के दूर करने में नाकाम रहने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा अपने लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में महंगाई-भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर अंकुश ना लगाने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त कर पुतला दहन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल में उत्तराखंड का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। महंगाई से त्रस्त जनता की इस सरकार को कोई भी परवाह नहीं है। भाजपा के मंत्री और नेतागण झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2022 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इंदूमान, अलका पाल, आशीष अरोरा बॉबी, ब्रह्मा पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुभाष पाल, जितेंद्र सिंह जीतू, प्रीत बम आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles