spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, काशीपुर से संदीप सहगल बने मेयर प्रत्याशी

विकास अग्रवाल
महानाद डेस्क : नगर निकाय चनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। काशीपुर से संदीप सहगल को मेयर प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल, श्रीनगर से मीना रावत एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को टिकट दिया गया है।

नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, खटीमा से उमेश राठौर, बाजपुर से गुरजीत सिंह गित्ते, सितारंगंज से राजेश कुमार, बागेश्वर से कवित जोशी, दुगड्डा से पूजा देवी, टिहरी से कुलदीप पंवार, कीर्तिनगर से रामलाल नौटियाल को टिकट दिया गया है।

ढालवाला से उर्मिला राणा, कपकोट से धना बिष्ट, जोशीमठ से देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर से प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग से रामदयाल, गोचर से संदीप नेगी, थराली से सुनीता रावत, उत्तरकाशी से दिनेश गौड़, चिन्यालीसौड़ से दर्शन लाल को टिकट दिया गया है।

बड़कोट से विजयपाल सिंह रावत, नैनीलताल से सरस्वती खेतवाल, भवाली से पंकज कुमार आर्य तथा रुद्रप्रयाग से दीपक भंडारी को टिकट दिया गया है।

नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी मौहम्मद रफी, नानकमत्ता से मनोज कुमार, शक्ति फार्म से राखी विश्वास, गूलरभोज से किशोर सामंत, बेरीनाग से हेमा पंत, मुनस्यारी से मनोहर टोलिया, स्वर्गाश्रम जोंक से बिन्दिया अग्रवाल, गरुड़ से भावना वर्मा, सतपुली से जितेन्द्र चौहान को टिकट दिया गया है।

थलीसैण से वीरा देवी, घनसाली से शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला से ममता पंवार, पीपलकोटी से जयंती राणा, पोखरी से समुन्दरा देवी, घाट से मीना रौतेला, नन्द प्रयाग से पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरेाला से बिहारी लाल शाह को टिकट दिया गया है।

नौगांव से विपिन कुमार, भीमताल से सीमा टम्टा, कालाढूंगी से भावना सती, तिलवाड़ा से सीमा देवी, गुप्तकाशी से बीना देवी, अगस्त्यमनि से राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ से रीता पुष्पवाण को टिकट दिया गया गया है।

प्रत्याशियों की अगली सूची आज जारी की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles