spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस सेवा दल ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

अब्दुल सत्तार
पिरान कलियर (महानाद) : कांग्रेस सेवादल सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कलियर पीपल चैक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि आज देश में महंगाई सारी सीमायें लांघकर अपने चरम पर पहुँच गई है। इस सरकार ने देश में गरीबों का जीना दुश्वार कर दिया है। जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है। देशवासियों के हालात बद से बदतर हो गए हैं। आज देश में महंगाई से देशवासी हलकान हो रहे हंै। केंद्र सरकार ने मंहगाई की मार देते हुये रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाने पीने का सामान पर मंहगाई कम करने के बजाए भाजपा नेता अपनी जेबें भरने पर लगे हुये है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। आज आम आदमी को अपना पेट भरना भारी पड़ रहा है।

वहीं कलियर नगर पंचायत सभासद नाजिम त्यागी ने कहा जब से देश मे भाजपा सरकार आई है इस सरकार ने देश का बेड़ागर्क करके रख दिया है। देश में अलग-अलग कानून लाकर आपसी भाईचारा खत्म कर दिया है और देश मे मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। पता नहीं कौन सी दुनिया के प्राणी भारत देश पर राज कर रहे हैं। देशवासियों की सुनते नहीं है। आज देश के अन्न दाता सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहा है पर केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस मौके पर सभासद नाजिम त्यागी, पप्पू पीर, शहजाद अंसारी, राव फरमान अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles