spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

काशीपुर : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अग्निपथ योजना के विरोध में आज महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के आवाहन पर सत्याग्रह आंदोलन किया। सत्याग्रह आंदोलन/विशाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह उर्फ एनसी बाबा के नेतृत्व में किया गया।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से एनसी बाबा ने भाजपा सरकार की अग्निपथ योजना को देश के युवाओं के देश प्रेम, बलिदान से छलावा बताते हुए कहा कि भाजपा ने आज अग्निपथ योजना के माध्यम से देश के युवाओं को सड़कों पर उतार दिया है। आज अग्निपथ योजना के खिलाफ महाराणा चौक पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र जनता व युवा इकट्ठा हुए हैं। आज केंद्र सरकार द्वारा तुगलकी फरमान अग्निपथ योजना का भारी विरोध युवा एवं आमजन कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने कहा कि देश जल रहा है और प्रधानमंत्री ने योजना की तारीफ करने के लिए अपनी पीआर टीम लगा दी है। सरकार को यह योजना वापस लेनी चाहिए। बाबा ने कहा कि यह खुद ही गलती छिपाने में लगे हैं। योजना का नाम अग्निपथ क्यों रखा गया।

कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा है कि सत्याग्रह के मायने नहीं बदलते हैं। जब भी आप सत्य के लिए खड़े होंगे सच्चे मन से करेंगे वो सत्याग्रह कहलाएगा। सत्याग्रह लोकतंत्र से जुड़ा है। सत्यमेव जयते!

कांग्रेस नेत्री अलका पाल व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि बड़ा मुश्किल समय है सरकार ने ये सोच लिया है न किसी की सुनेंगे ना देखेंगे। बस लोगों पर थोप देंगे। हिंसा किसी चीज का जवाब नहीं। शांति की अपील है। लेकिन लोगों के मन में जो आक्रोश है वो सरकार को सोचना होगा। सिर्फ नौकरी पेंशन के लिए लोग फौज में नहीं जाते हैं।

कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए 8 हजार करोड़ के जहाज न लेते सेंट्रल विस्टा न बनाते तो पेंशन योजना का बजट का कम होना। अग्निपथ योजना बनाने के बाद लगातार बदलाव हो रहे हैं। ये प्रमाण है कि इस योजना के बारे में सोचा ही नहीं गया। देश के युवाओं के सपनों को जलाकर खाक कर दिया। इस देश के युवा ये सोचकर मेहनत कर रहा था कि उन्हे परमानेंट नौकरी मिलेगी, फौज में देश की सेवा करेगा लेकिन सरकार ने उनके सपनों को जला कर खाक कर दिया। अग्निपथ की अच्छाइयां गिना रहे हैं। भाजपा के नुमाइंदे लेकिन वह बोल दो अग्निपथ की नौकरी ले ले, बीसीसीआई का पद छोड़ कर युवा समझा जाएगा बहुत अच्छी योजना है। ये सरासर अन्याय है, देश के युवा के साथ खिलवाड़ है आज कांग्रेस पार्टी भी इसका पुरजोर विरोध करती है।

इस दौरान कामाक्षी सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, सुरेश शर्मा जंगी, सरित चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जय सिंह गौतम, विमल गुड़िया, मनोज अग्रवाल, इन्दर सिंह एडवोकेट, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, कमल गुजराल, गौतम मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, चेतन अरोरा, चंद्रभूषण डोभाल, शफीक अहमद अंसारी, मंसूर अली, ब्रह्मा पाल, शाह आलम, अब्दुल कादिर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अफसर अली, महेंद्र बेंदी, रुद्रा नारायण सिंह, इलियास माहिगीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles