जसपुर (महानद) : जसपुर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी पुत्री को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जसपुर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यश शर्मा पुत्र बबली शर्मा निवासी मौ. चौहनान, जसपुर ने उनकी पुत्री का एक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का प्रयास किया है। यश शर्मा का आये दिन लडकियों का फोटो एडिट कर बदनाम करने का काम है। यश शर्मा के इस कृत्य से उनकी पुत्री बहुत डरी हुई है। उन्होंने पुलिस से यश शर्मा के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर यश शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 77 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुशील कुमार के हवाले की है।



