spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

बाजपुर : करंट लगने से ठेकेदार के कर्मचारी की मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विद्युत पोल पर करंट दौड़ने से काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इधर ऊर्जा निगम शटडाउन लेने के बाद भी पोल में आये करंट की जांच कर रहा है।

बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र के ग्राम केलाबंदवारी में ऊर्जा निगम विद्युत पोल लगवाने का कार्य कर रहा है। सोमवार को विद्युत पोल पर कार्य करने के दौरान ठेकेदार ने शटडाउन लिया था। बावजूद इसके ठेकेदार का कर्मचारी प्रमोद (40 वर्ष) करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरि ने बताया करंट से एक युवक की मौत हुई है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ऊर्जा निगम के जेई योगेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने शटडाउन लिया था। बावजूद इसके विद्युत तार में करंट कैसे प्रवाहित हुआ इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles