spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

उत्तराखंड में भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति अपराधों में हुई वृद्धि : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले 2020 में जहां 487 थे, साल 2021 में बढ़कर यह आंकड़ा 534 पहुंच गया तथा साल 2022 के अगस्त माह तक 402 हो गए हैं।

दीपिका ने कहा कि महिलाओं/बच्चियों के साथ लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ने का कारण एकमात्र भाजपा की खोखली नीतिया हैं। आज देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं का शोषण हो रहा है, जिसे जनता स्वयं देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में महिलाओं के विकास के लिए तमाम योजनाएं धरातल पर चलाई थी, परंतु भाजपा शासन में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया ने कहा कि विगत दिनों ऋषिकेश में बहन अंकिता की हत्या को अंजाम देने वालों को सरकार बचाने का काम कर रही है, क्योंकि सरकार को ही पता है कि एक पूर्व मंत्री का बेटा उस जघन्य हत्या में शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की नहीं लग रही हैं, अपितु सरकार लीपापोती में लगी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles