spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर : दहेज मांगने पर सात महिलाओं सहित 13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला अपने पति सहित 13 ससुरालियों पर दहेज का मुकदर्मा दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

मौ. अल्लीखां निवासी रेशमा पुत्री बुद्धन खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह सन 2017 में रमीज अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। उसकी शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत से भी ज्यादा बढ़कर दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद पति व सास ने दहेज में बुलेट मोटर साइकिल व 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग ना पूरी होने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी जिससे तंग आकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग के बाद पति रमीज अहमद पुत्र नसीम अहमद, सास शहाना परवीन पत्नी नसीम, ससुर नसीम अहमद, जेठ वसीम अहमद पुत्र नसीम, जेठानी शबीना पत्नी वसीम अहमद, ननद शबाना पुत्री नसीम, ननदोई रफी अहमद पुत्र नामालूम, ननद सीमा, गुड़िया, ननदोई सलीम अहमद, ननद रीना, रेशी, चचिया ससुर पप्पू निवासी हल्द्वानी जिला नैनीताल के खिलाफ दहेज एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles