spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

जिले में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, कुक्कुट, पक्षियों, कुक्कुट मांस, अण्डा आदि के परिवहन पर रोक

रुद्रपुर (महानाद) : डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड बिलासपुर के कुछ ग्रामों में बर्ड फ्लू (H5N1 Avian Influenza Virus) के प्रकरण संज्ञान में आये हैं, इसलिए जनपद में विशेष सर्तकता सुनिश्चित किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश से जनपद मेें कुक्कुट, पक्षियों, कुक्कुट मांस, अण्डा आदि परिवहन कर लाये जाने पर एक सप्ताह की अवधि तक रोक लगायी जाती है।

डीएम भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जनपद रामपुर के विकास खण्ड बिलासपुर के कुछ ग्रामों में बर्ड फ्लू  होने के कारण सतर्कता एवं एहतियाती तौर पर उत्तर प्रदेश से जिन्दा मुर्गा/मुर्गी, मुर्गा मांस, अण्डा इत्यादि पर एक सप्ताह की लिए परिवहन पर रोक लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद के पोल्ट्री पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल व निरंतर मुर्गियों की सैम्पलिंग कराने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारियों को भी पक्षियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। यदि कोई पक्षी मृत्य अथवा बीमार पाये जाते है तो उसको सुरक्षित करते हुए तुरन्त सूचना पशु चिकित्साधिकारी को देने के निर्देश दिये।

उन्होंने उप जिलाधिकारियों, पशु चिकित्साधिकारियों व निकाय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म एसोशिएशन एवं मुर्गी मांस व्यापारियों के साथ बैठक करें व उन्हें जागरूक करते हुए उनके पोल्ट्री फार्म में यदि किसी मुर्गी को कोई बीमारी के लक्षण प्रकट होते है तो तुरन्त सूचना देने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद के उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन को मुर्गी मांस व अण्डा परिवहन पर पैनी नजर रखते हुए चैकिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी बर्ड फ्लू का कोई प्रकरण नहीं है, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी व सभी उप जिलाधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी व निकाय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles