spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : नेपा के जंगल में पेड़ से लटका मिला खाना खाने गये युवक का शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बीती शाम नेपा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि बिहार के ग्राम कटैया केसरी, मठिया जिला छपरा निवासी सूरज (21 वर्ष) पुत्र हरीलाल राम क्षेत्र के गांव रामजीवनपुर में अपने ताऊ राजदेव पुत्र मुखीराम के यहां रहकर मेहनत मजदूरी करता था। बीते रोज वह अपने ताऊ के यहां काम कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह खाना खाने के लिए निकला था। जिसके बाद से वह गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चल पाया।

बीती शाम कुछ लोगों ने चांदपुर के नेपा जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की शिनाख्त सूरज पुत्र हरीलाल राम के रूप में हुई। मृतक के तीन भाई व एक बहन है। सभी भाई बहन अविवाहित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles