spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

दीपक बाली ने राजनीतिक दलों में अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की दी दावत

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने राजनीतिक दलों में अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की दावत दी है।

दीपक बाली ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सम्मान न मिलने से अपने राजनीतिक दलों में दुखी एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं उन्हें तुरंत अपने दलों को छोड़कर देश और प्रदेश की राजनीति बदलने के संघर्ष में शामिल होने हेतु आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। हम उनका हृदय से सम्मान और स्वागत करेंगे।

बाली ने कहा है कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी अथवा संगठन की जान होते हैं, जो लाख संघर्ष झेल कर भी अपनी पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और अपनी-अपनी पार्टियों के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। कार्यकर्ताओं के अभाव में किसी भी पार्टी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। इस सबके बाद भी यदि राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देते तो यह बड़ी ही शर्मनाक बात है।

बाली ने कहा अपने-अपने दलों में उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं से वह ससम्मान निवेदन करते हैं कि वे बेहिचक देश की राजनीति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं। उन्हें न सिर्फ सम्मान दिया जाएगा बल्कि उस सम्मान की रक्षा भी की जाएगी अपमानित हो रहे कार्यकर्ताओं को समझ लेना चाहिए कि जो राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते वे भला जनता का क्या सम्मान करेंगेऔर देश व प्रदेश का क्या भविष्य बनाएंगे?

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles