spot_img
spot_img
Friday, April 10, 2026
spot_img

दीपावली पर किया चौकीदारों को सम्मानित

गोविन्द शर्मा
देवबंद (महानाद) : योगी सरकार ने जहां आम आदमी को अनेक जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के चौकीदारों को सम्मान देकर भी एक अच्छा उदाहरण पेश किया है।

दीपावली के अवसर पर जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दीपावली मेले का आयोजन कराकर नई ऊर्जा का संचालन किया वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के चौकीदारों को भी सम्मान दिया है। पूरे प्रदेश में सभी चौकीदारों को थाना प्रभारियों के द्वारा दीपावली के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ-साथ मिठाई वितरित करने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोतवाली देवबंद में क्षेत्राधिकारी पुलिस रजनीश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा तथा रेल चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने कोतवाली अन्तर्गत सभी ग्रामों के चौकीदारों को मिठाई का डिब्बा देकर तथा शॉल ओढ़कर सम्मानित किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles