spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

देहरादून : खाना खाने गये युवक की पीट-पीट कर हत्या, 15 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून (महानाद) : प्रेमनगर कोतवाली क्षेत्र में मैस में खाना खाने गये एक युवक की 15 युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है

मधु नर्सिंग होम, मंगलौर, हरिद्वार निवासी गौरव राणा पुत्र सत्यवीर सिंह ने प्रेमनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 23.3.2026 की रात्रि के लगभग 9.30 बजे उन्हें थाना प्रेमनगर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि 8.30 बजे के गलभग उनका भतीजा दिव्यांशु जटराणा (22 वर्ष) कैहरी गांव बैण्ड, मेन रोड पर बाबा की रसोई में खाना खाने के लिये गया था कि वहां पर यूआईटी के पूर्व व वर्तमान छात्र जिनके बारे में उन्हें दिव्यांशु जटराणा के दोस्तों से जानकारी मिली कि आर्यन शर्मा, शिवम शर्मा, मधुर, अंकुर, प्रह्यलाद राज शान्तनु, उज्जवल, आकाश, वैभव मिश्रा, ऋतिक राजपूत, अंकुर सिंह, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, युवराज चौहान, आदित्य राज आदि अज्ञात छात्रों ने षडयन्त्र करते हुये एक राय होकर लाठी डण्डों व फावड़े से उनके भतीजे दिव्यांशु पर जानलेवा हमला करते हुये मारपीट की।

गौरव राणा ने बताया कि उक्त मारपीट से उनके भतीजे के सिर पर गम्भीर चोटें आईं, जिसके उपरान्त दिव्यांशु जटराणा को प्राथमिक उपचार हेतू उप जिला अस्पताल प्रेमनगर मे भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेन्टर दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

गौरव राणा ने उनके भतीजे के साथ मारपीट कर हत्या करने वाले लड़कों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त 15 युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई अनित कुमार के हवाले की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवराज कुमार (20 वर्ष) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी बिहार (बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र), मधुर खंडेलवाल (19 वर्ष) पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी उधम सिंह नगर (बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र) एवं शिवम शर्मा (20 वर्ष) पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी बिहार (बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र) को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

dehradun_muder_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles