spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

देश की महिला शक्ति का अभिमान हैं इंदिरा गांधी : दीपिका गुड़िया

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आयरन लेडी के रूप में विश्व विख्यात भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म देश के एक आर्थिक एवं बैद्धिक रूप से समृद्ध परिवार में 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद के आनंद भवन में हुआ था। उनके पिता पं. जवाहर लाल नेहरू तथा माता का नाम कमला नेहरू तथा दादा का नाम पं. मोती लाल नेहरू था। इनके दादा देश के जाने-माने वकील थे। इन्हें दादा से ज्यादा लाड़-दुलार मिला क्योंकि यह घर की इकलौती संतान थी।

दीपिका गुड़िया ने बताया कि उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी था। उन्हें एक घरेलू नाम भी मिला था जो इंदिरा का संक्षिप्त रूप श्इंदुश् था। उनका इंदिरा नाम उनके दादा पंडित मोतीलाल नेहरू ने रखा था। जिसका मतलब होता है कांति, लक्ष्मी एवं शोभा। इस नाम के पीछे की वजह यह थी कि उनके दादा को लगता था कि पौत्री के रूप में उन्हें मां लक्ष्मी और दुर्गा की प्राप्ति हुई थी। इंदिरा गांधी को बचपन में भी एक स्थिर पारिवारिक जीवन का अनुभव नहीं मिल पाया था। इसकी वजह यह थी कि 1936 में 18 वर्ष की उम्र में ही उनकी मां कमला नेहरू का तपेदिक के कारण एक लंबे संघर्ष के बाद निधन हो गया था और पिता हमेशा स्वतंत्रता आंदोलन में व्यस्त रहे।

उन्होंने कहा कि भारत को समृद्ध, सोने की चिड़िया बनाने वाली आयरन लेडी के नाम से विख्यात, अपने फैसलों पर अडिग और कठोर रहने वाली देश की हर महिला शक्ति का स्वाभिमान स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles