spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

खुलासा : देवर के चक्कर में सुपारी देकर करा दी पति की हत्या

लखीसराय (महानाद) : बिहार के लखीसराय में एक महिला ने देवर के चक्कर में शार्प शूटर को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी। 15 अगस्त को हुई इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसका महिला, उसके देवर तथा शूटर को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के गौरा गांव में विगत 15 अगस्त 2021 की देर सायं सुरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गुलफुल देवी ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पता चला कि मृतक की पत्नी के अपने देवर के साथ पिछले 10 साल से अवैध संबंध हैं और महिला का पति सुरेंद्र यादव बाधा बन रहा था।

जिसके बाद महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति को हटाने की साजिश रच डाली और शार्प शूटर को सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी तथा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मृतक का भांजे लड़की भगा कर ले गया था जिसके बदले में 5 लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी। लेकिन पुलिस जांच में सारी बात झूठ निकली और मामले में मृतक की पत्नी, भाई व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles