spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

ढाबा स्वामी के भाई पर हमला का फरार हुए आरोपी गिरफ्तार

सत्तार अली
पिरान कलियर (महानाद) : पुलिस ने छाबा स्वामी के भाई पर हमला कर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि 24 जनवरी 2021 को धनौरी स्थित सैनी ढाबा स्वामी के भाई पर अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था जब वह देर रात ढाबे से अपने घर जा रहा था। हमले में घायल हुए राजेश सैनी को गंभीर हालत में रुड़की हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर धनौरी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी। अब दो माह बाद आखिकार पुलिस की मुहिम रंग लाई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को यूपी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री ने बताया कि 24 जनवरी 2021 को राजेश सैनी पुत्र मीरसिंह पर तीन अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित के भतीजे संदीप सैनी पुत्र माधोराम सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका धनौरी अड्डे पर सैनी नाम से ढाबा है, ढाबा से उसके चाचा राजेश सैनी रात 9 बजे भगवानपुर रोड पर स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उसने धनौरी रतमाऊ नदी का पुल पार किया तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने उस पर पीछे से लोहे की रोड से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घायल को मृत समझ मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले के अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई थी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।

23 मार्च टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि धनौरी में राजेश सैनी पर हमला करने वाले आरोपियों को कस्बा छपार, ग्राम बीजापुर गेट, मुजफ्फर नगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शक्ति पुत्र शिशुपाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जंधेड़ा समसपुर, थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर व सचिन पुत्र राजकुमार वर्ष निवासी पहानशू थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर यूपी बताया।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला, धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री, कांस्टेबल पप्पू कश्यप, सुबोध कुमार पुरोहित, महेंद्र सिंह, विपेन्दर रावत आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles