spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया पांच को गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए 2 युवतियों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी के आदेशानुसार तथा एसपी सिटी हल्द्वानी डॉ. जगदीश चंद्र व सीओ हल्द्वानी शान्तनु पाराशर के दिशा निर्देशन में क्षेत्र के स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल ललिता पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज स्पा लाइफ में छापामार कार्रवाई की। संचालक के पास स्पा सेंटर का लाइसेंस नहीं था तथा उसमें कई प्रकार की अनियमिततायें पाई गई।

मौके पर दो युवतियां तथा दो युवकों तथा स्पा के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो युवतियों ने बताया कि उन्हें स्पा संचालिका दिल्ली से लाई है और उनसे अवैध कार्य कराया जा रहा था। स्पा संचालिका का मोबाइल को चेक किया गया तो उसमें कई अन्य कस्टमर्स के साथ लड़कियों की तस्वीर भेज कर उनसे कीमत बता कर स्पा सेन्टर आना बताया जा रहा है जिन क्लाइंट के साथ सौदा किया जा रहा है उनकी स्क्रीन रिकार्डिंग लेकर क्लाइंट्स की लिस्ट तैयार करके उनसे भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा पूछताछ की जाएगी। मौके से अवैध आपत्तिजनक सामग्री तथा नगद धनराशि भी बरामद की गई है।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र तथा सीओ शान्तनु पाराशर ने पूरे मामले की जानकारी ली। स्पा सेंटर में अनियमित तथा अवैध तरीके से देह व्यापार चलाए जाने पर प्रशासन को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल ललिता पांडेय , कांस्टेबल किशन सिंह, पार्वती टम्टा तथा नीतू चंदोला शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles