spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

डिश रिचार्ज के नाम पर ठग लिये एक लाख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : डिश रिचार्ज करने के नाम पर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के पेटीएम खाते से एक लाख रूपये उड़ा लिये। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौप कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जसपुर खुर्द स्थित आनंद होम्स निवासी वीरेंद्र नाथ पांडे पुत्र हरिराम पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने टाटा स्काई डिश रिचार्ज के लिए टोल फ्री नंबर पर काल की। जिसके बाद उसके पास अन्य मोबाइल नम्बर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रिचार्ज करने के लिए कुछ औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा। फोन पर जेसा उस व्यक्ति ने कहा उसने वैसा ही किया तो उसके पेटीएम खाते से एक लाख रुपये कट गये। वीरेंद्र ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई कर उसके पैसे वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles