spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

डीएम युगल किशोर पंत ने खरीदा झंडा, बोले- आन-बान-शान का प्रतीक है तिरंगा

विकास अग्रवाल
dm-purchase-national-flag रुद्रपुर (महानाद) : डीएम उधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने विकास भवन में बने ‘हर घर तिरंगा आउटलेट’ पहुंचकर झण्डे खरीदे।

इस अवसर पर डीएम पंत ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगा हमारे दिलों में देश-भक्ति, उत्साह, उमंग व देशप्रेम की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि जनपद में झण्डा खरीदने में सक्षम व्यक्ति झण्डा खरीदकर अवश्य लगायें। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय परिवारों एवं गरीब व्यक्तियों के लिए प्रशासन द्वारा निःशुल्क झण्डों की व्यवस्था की जा रही है। आउटलेट पर नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल ने भी झण्डे खरीदे।

इस दौरान डीएम युगल किशोर पंत ने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित झण्डों की गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles