spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

डॉक्टर पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाये गंभीर आरोप, दर्ज करवाया दहेज का मुकदमा

पराग अग्रवाल

जसपुर/काशीपुर (महानाद) : जसपुर निवासी एक महिला डॉक्टर ने अपने काशीपुर निवासी डॉक्टर पर दहेज का मुकदमा दर्ज करवाते हुए बड़े ही गंभीर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जसपुर निवासी एक महिला डॉक्टर ने जसपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी काशीपुर निवासी एक डॉक्टर से हुई थी। उसके पति, जेठ, ससुर, सास व ननद ने आपस में प्लानिंग करके उसके पिता से दहेज में नकद पचास लाख रुपये यह कहते हुये लिए थे कि उन्हें डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलना है। इस तरह उसके पिता ने शादी में लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये खर्च किये थे। शादी का कार्यकम छोई, रामनगर स्थित एक रिसोर्ट में हुआ था।

महिला ने बताया कि शादी के बाद उसके पति व ससुराल वालों ने डायग्नोस्टिक सेन्टर खोल दिया। शादी के बाद उसने देखा कि उसके पति के अवैध सम्बन्ध उसकी भाभी से हैं, उसने विरोध किया तो उसके पति व उपरोक्त ससुराल वाले उससे से चिड़ गये और उससे दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग यह कहते हुए करने लगे कि उन्हें जसपुर में एक ओर डायग्नोस्टिक सेन्टर खोलना है।

महिला डॉक्टर ने बताया कि उक्त लोग दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे, घर न टूटे यह सोचकर वह सब बर्दाश्त करती रही, वह मुरादाबाद के एक हास्पिटल में डॉक्टर है, उसके पति ने उससे कहा कि उसने काशीपुर में एक सोसायटी में फ्लैट ले लिया है, तुम अपनी व्यवस्था करके मुरादाबाद से वहां आ-जाया करना, पति व ससुराल वालों की खुशी की खातिर वह सहमत हो गई, और रोज मुरादाबाद से काशीपुर आने लगी।

महिला डॉक्टर ने बताया कि दिनांक 08-08-2025 की रात्रि लगभग एक बजकर तीस मिनट पर उसका पति शराब पीकर उसके कमरे में आया और उसकी बिना मर्जी के जबरजस्ती उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने लगा, उसने विरोध किया तो उसने उसे मारा-पीटा तथा उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया तथा अपने डॉक्टर भाई को फोन करके यह कहते हुए बुला लिया कि हम लोगों ने इसे जान से मारने की जो प्लानिंग परिवार में बैठकर की थी आज उसे पूरी कर देते हैं।

महिला ने बताया कि अपनी जान को खतरे में देखकर उसने अपने पिता व भाई को घटना की सूचना दी। तभी उसका पति उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती रेप करने का प्रयास किया। उसने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। तभी उसके पिता व भाई व मायके वाले घटनास्थल पर आ गये, उसके मायके वालों को देखकर उक्त लोग उसे आइन्दा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

उसने अपने पति व ससुरालवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज एक्ट की धारा 3, 4, बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 85 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई ललित सिंह दिगारी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles