spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

दोस्त ने ही की थी हिमांशु चौधरी की हत्या, 4 गिरफ्तार

मेरठ (महानाद) : पुलिस ने हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल कस्बा निवासी हिमांशु उर्फ गौरव चौधरी (30 वर्ष) पुत्र शैलेश चौधरी मोदीनगर में रहता था। उसके दोस्त अंकित ने उससे 35 हजार रुपये उधार लिए थे। जब बहुत दिन हो गये और अंकित ने उसे पैसे नहीं लौटाये तो गुस्से में आकर हिमांशु ने उसे थप्पड़ मार दिया। अंकित ने थप्पड़ मारने की बात अपने दोस्तों कपिल, विराट उर्फ विनीत, आकाश व अंकुश को बताई और हिमांशु के पिता से 10 लाख की फिरौती वसूलने के लिए उसके अपहरण की योजना बनाई।

विगत 26 जुलाई को हिमांशु मोदीनगर से अपने घर करनावल आ रहा था। वहीं अंकित अपने साथियों विराट, आकाश, कपिल और अंकुश के साथ हिमांशु का इंतजार कर रहा था। रात्रि लगभग 8 बजे हिमांशु अपनी बुलेट से करनावल पहुंचा तो उन्होंने उसे रोक लिया और सतीश की ट्यूबवेल पर ले गए। वहां उसे कोल्डड्रिंक पिलाने और समोसा खिलाने के बाद सभी ने उसकी पिटाई की और गला घोंटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। मरा समझकर वह उसे बाइक पर लेकर नारंगपुर नाले के पास पहुंचे। जहां विराट ने उसके सीने में फिर से कई बार चाकू घोंपा और उसकी लाश उसकी बाइक व मोबाइल को नाले में फेंक दिया।

पुलिस ने हिमांशु की हत्या के 50 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए अंकित, विनीत उर्फ विराट, आकाश तथा कपिल निवासी करनावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अंकुश अभी फरार है।

वहीं थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि नारंगपुर के नाले से मृतक हिमांशु की बाइक को बरामद कर लिया है। फरार आरोपी अंकुश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles