spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

बिना अभिलेखों के चला रहे थे क्लीनिक, डॉ. अमरजीत साहनी ने कर दिये सील

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर बिना अभिलेखों के चल रहे 2 क्लीनिकों को सील कर उन पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना डाल दिया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर विवेक राय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर मनोज कुमार शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 4 अप्रैल 2024 को नगर क्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर/क्लीनिक/नर्सिंग होम पर अभिलेखों तथा कूड़ा गंदगी के निस्तारण हेतु जांच की गई।

जांच के दौरान अमरजीत कौर निवासी वैशाली कॉलोनी, खड़कपुर देवीपुरा द्वारा संचालित नर्सिंग होम तथा कमलेश मंडल संचालक मेडिकल क्लिनिक, बंगाली कॉलोनी, आलू फॉर्म, आईजीएल मोड़ स्थित दोनों के यहां अभीखिए अनियमितताएं पाए जाने के कारण क्लीनिकों को सील किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों क्लीनिक/नर्सिंग होम संचालकों पर कूड़ा निस्तारण सही प्रकार से नहीं करने के कारण पांच-पाच हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी/जांच अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सुरेंद्र कंबोज आईटीआई थाना काशीपुर, मुकेश, दौलत, मनीष, प्रतिनिधि तहसीलदार काशीपुर, अब्दुल सलीम स्वास्थ्य लिपिक, विक्रांत यादव नगर निगम काशीपुर उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles