spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

शिक्षा विभाग ने गलत वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के दिए निर्देश

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा गलत वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाने के निर्देश दिए गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग में गलत वेतन तय कर शिक्षकों को इसका भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में अब वसूलने की कवायद की जा रही है। इसके लिए निर्देश दिए गए थे कि जो शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। उसे ठीक कराकर नियमानुसार वेतन भुगतान कराया
जाए।
बताया जा रहा है कि जिलों से हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक निदेशालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे में अब जारी निर्देश में कहा गया है कि जिलों से हर महीने की 15 तारीख तक इसकी सूचना मांगी गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में सूचना नहीं मिली। हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles