spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

एक मिस कॉल ने तबाह कर दी युवती की जिंदगी

बरेली (महानाद) : एक मिस कॉल ने एक युवती की जिंदगी तबाह कर दी। मिस कॉल के जरिये शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का अंत युवती के रेप के साथ खत्म हो गये। युवती की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी युवक के खिलाफ सुभाषनगर पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके फोन पर एक युवक का फोन आया था। उसने रॉन्ग नंबर कहा तो युवक ने फोन काट दिया। लेकिन युवक ने फिर उसे फोन किया और भोलापन दिखाते हुए उससे रॉन्ग नंबर लगाने के लिए माफी मांगी। जब युवती ने उसे माफ कर दिया तो युवक ने पूछा कि दोस्त बनोगी। इस पर युवती व युवक दोनों में बातचीत शुरू हो गई और धीरे-धीरे वह प्यार में बदल गई।

युवक ने युवती को अपना नाम राहुल सिंह बताया और उसे बताया कि वह रामपुर में पार्ट्स डीलिंग कर काम करता है। युवक ने उससे शादी के लिए प्रपोज किया। युवती उसके झांसे में आ गई और उसके बुलावे पर रामपुर चली गई। रामपुर में युवक ने उसके साथ एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए और विगत 27 अक्टूबर को शादी करने का दिखावा किया। वहीं युवती को पता चला कि युवक तो पहले से ही शादीशुदा है। जब उसने इसका विरोध किया तो युवती को जान से मारने की कोशिश भी की गई।

सुभाषनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles