spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया: एकनाथ शिंदे

मुंबई (महानाद) : शिवसेना के राज्यसभा सांसद तथा सामना के संपादक संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तंज कसते हुए कहा है कि रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया। एक भोंपू तो अंदर गया।

आपको बता दें कि पात्रा चाल घोटाले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने कल सुबह 7 बजे शिवसेना सांसद संजय राउत के घर छापा मारा था और फिर शाम को उन्हें हिरासत में लेकर अपने दफ्तर ले गई थी। ईडी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय राउत (60 वर्ष) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में ईडी के मंडल कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। राउत को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत रविवार देर रात्रि 12.05 मिनट पर हिरासत में लिया गया, क्योंकि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

वहीं सामना के संपादक संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तारी के बीच उनके खिलाफ एक महिला गवाह को धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। राउत को कथित तौर पर स्वप्ना पाटकर को धमकाने के खिलाफ धारा 504/506/509 के तहत वाकोला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। स्वप्ना पाटकर पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में गवाह हैं।

उक्त मामले में जानकारी दते हुए पुलिस ने बताया कि स्वप्ना पाटकर ने वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उन्हें टाइप किए गए एक पत्र में दुष्कर्म और हत्या करने की धमकी दी गई थी। यह पत्र 15 जुलाई को उन्हें दिए गये एक अखबार में रखा हुआ था। पाटकर ने रविवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles