spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

जसपुर : पूर्व विधायक ने भाजपा साथियों के साथ ‘नो एंट्री’ में कर दी ‘एंट्री’

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कृषि कानूनों के विरोध के चलते ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी में कुछ ग्रामवासियों द्वारा बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के ग्राम में नहीं आने के ग्राम के बाहर बोर्ड लगा देने के बाद शुक्रवार को ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के अनुरोध पर पूर्व विधायक एवम् भाजपा नेता डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की तथा ग्राम पंचायत निधि से बनाई गई 110 मीटर टाइल्स रोड का लोकार्पण किया एवम् ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

यहां बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब दो माह से दिल्ली में डटे किसानों के बढ़ते आक्रोश के चलते बृहस्पतिवार को ब्लाॅक क्षेत्र के दो गांवों के किसानों ने बैठक कर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गांव मे न घुसने देने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा बोर्ड लगाकर भाजपाईयों को अपनी सुरक्षा खुद करने की चेतावनी भी दी। इस सूचना से भाजपाईयों में खासी बैचेनी बढ़ गई।

गौरतलब है कि ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम मनोरथपुर प्रथम व मलपुरी के किसानों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने देने का अभियान चलाया था। जिस हेतू बोर्ड लगाकर स्पष्ट किया कि ‘जो किसान के साथ खड़ेगा-वही गांव में बड़ेगा’ तथा किसान विरोधी भाजपा कायकर्ता व नेताओं का इस गांव में आना सख्त मना है। अगर गांव में आते हंै तो अपनी सुरक्षा के खुद जिम्मेदार होंगे। इस पर अधिकांश किसानों ने मंजूरी देते हुए कहा कि ये कानून पूंजीपति व जमाखोरों के लिए बनाए गए हैं। किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की यह साजिश है। दिल्ली में डटे किसानों के आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नही है, इसलिए किसानों को अब खुद ही कड़े फैसले लेने होंगे।

यहां बता दें कि कि कुछ विवादित ग्रामीणों के द्वारा ग्राम मनोरथपुर प्रथम व मलपुरी में भाजपाइयों के प्रवेश पर रोक लगाने हेतु गांव में फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए थे। जिसके चैलेंज को एक्सेप्ट कर सैकड़ों लोगों, ग्राम प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम मनोरथपुर प्रथम व मलपुरी में पहुंचे पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डाॅक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने नो एंट्री में ‘एंट्री’ कर दी। जो नगर क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस अवसर पर सुरेन्द्र चौहान, सुधीर विश्नोई, डाॅ. सुदेश, विनोद, गुरचरण सिंह, सिमरनजीत कौर, सरफराज अहमद, सरवन सिद्धू, सरदारा सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक कुमार, गुरदीप सिंह दीपा, मुख्त्यार सिंह, कुलदीप सिंह, दीपक सैनी, बूटा सिंह, गुरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles