spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर : पूर्व विधायक ने किया था प्रयास, सीएम ने की 5.86 करोड़ की सड़कें पास

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : राज्य योजना से विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5.86 करोड़ रुपए की लागत से 13 किमी सड़कों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से राज्य योजना के अंतर्गत  विधानसभा क्षेत्र में ग्राम दुर्गापुर से ग्राम किलावाली तक, ग्राम अंगदपुर से रायपुर तक का पुनः निर्माण, रा.मा. से ग्राम बहादरपुर तक मार्ग का पुनः निर्माण, धर्मपुर चौराहे से मकोनिया तक मार्ग का पुनः निर्माण, ग्राम वीरपुरी में बगीची से रामनगर वन तक लिंक मार्ग का पुनः निर्माण, ग्राम हजीरों में हरजिंदर सिंह के घर से खाली पार पट्टी तक मार्ग का पुनः निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जिनके निर्माण के लिये मुख्यमंत्री टीएस रावत ने 5 करोड़ 86 लाख रुपये की धनराशि को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ रावत का आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री मुकेश कुमार, सुरेंद्र चौहान, सुधीर विश्नोई, अंकुर सक्सेना, सतीश फौजी, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, राज कुमार गुम्बर, देवेन्द्र चौहान, ब्रह्मानन्द लाहोरी, उमा विश्नोई, अनिल नागर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles