spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

काशीपुर : पूर्व प्रधानाचार्या कामिनी वर्मा ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिये 2.51 लाख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पूरे देश के साथ-साथ काशीपुर में भी जोर पकड़ता जा रहा है। क्षेत्रवासी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे है। नगर के कई वार्डो में निधि समर्पण हेतु कूपन बांटे गए हैं तथा कूपन की लगातार डिमांड हो रही है। नगरवासियों के सहयोग व उत्साह के आगे कार्यकर्ताओं की झोली छोटी पड़ गई है।

इसी क्रम में कटोराताल स्थित प्रसादी लाल के बाग निवासी जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या कामिनी वर्मा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र को समर्पित की।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ सहित दर्जनों की तादाद में संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles