पराक्रम दिवस के रूप में मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

0
130

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर मंडल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आवास विकास स्थित सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरबजीत ने कार्यकर्ताओं को सुभाष चंद्र बोस जी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेन्द्र चैधरी, महापौर उषा चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी राम मेहरोत्रा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चण्डोक, पार्षद सुशील शर्मा, मोनू चौधरी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत पंडित, जिला उपाध्यक्ष विनीत चौधरी जैकी, विकास राणा, पार्षद पुष्कर बिष्ट, रिंकी पोंटिंग, पुलकित सेठी, कमल हुण्डा, राहुल रमनदीप कम्बोज, राहुल कश्यप, अंकित शर्मा, संदीप ठाकुर, संचित मिश्रा, आशु सैनी, शुभम मेहरा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उधर, आज सुभाष पार्क में नेता जी सुभाष जयंती का कार्यक्रम बाल संस्कार संस्था के अध्यक्ष मुकेश गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर नगर निगम काशीपुर उषा चौधरी तथा संचालन संस्था के महामंत्री राजू गौतम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक विद्यार्थी ने कहा 1943 में हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, जिनको रूस, जर्मनी, चीन, जापान सहित 11 देशों ने मान्यता दी थी। उन्होंने सबसे पहले आजाद हिंद फौज की सरकार बनाई थी और तिरंगा झंडा फहराया। साथ ही देश की स्वाधीनता में अग्रणी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर केशव गौतम ने कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों पर चलना चाहिए और यह संस्था नेता जी के सिद्धांतों को लेकर बनाई गई है। इसके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उषा चौधरी ने कहा कि मैं इस पार्क को और भी सुन्दर करने का प्रयास करूंगी जिससे कि हम नेताजी की याद को बरकरार रख सकें। मेरा पूर्ण सहयोग इस संस्थाा को रहेगा।

इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में मुकेश गौतम ने कहा कि हम शीघ्र ही इस संस्था का वार्षिक चुनाव कराएंगे और इस का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। अंत में मुकेश गौतम ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था के महासचिव राजू गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया और जय हिंद का नारा लगाया तथा मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर एडवोकेट नौबत सिंह यादव, विशाल शर्मा, सर्वज्ञ गौतम, मृदुल गौतम, राकेश गौतम तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here