spot_img
spot_img
Friday, July 17, 2026
spot_img

काशीपुर के यूट्यूब चैनल पत्रकार व उसके साथी के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज

कुंडा/काशीपुर (महानाद) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर ने काशीपुर के यूट्यूब चैनल पत्रकार व उसके साथी के खिलाफ 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर सुमन सिंह पुत्री करण सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हरियावाला निवासी एक व्यक्ति तथा एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने षडयंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए एक गलत वीडियो वायरल किया। उक्त व्यक्ति ने माफीनामा लिखित में देने के बावजूद पत्रकार ने ना ही वीडियो डिलीट किया और ना ही कहने के बावजूद चैनल पर माफीनामा डाला। वह उनसे वीडियो डिलीट करने और माफीनामा डालने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है।

सुमन सिंह ने पुलिस से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वीडियो डिलीट कराने व माफीनामा चैनल पर डलवाने की मांग की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई नवीन चन्द्र के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles