spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

इमीग्रेशन का काम करने वाले युवक से मांगी 3 करोड़ रुपये की रंगदारी

बाजपुर (महानाद) : इमीग्रेशन का काम करने वाले एक युवक से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम ताली फार्म, दोराहा, बाजपुर निवासी जैमल सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह इमीग्रेशन से सम्बन्धित आफिस चलाता है, दिनांक 13.02.2026 को उसके मोबाइल पर अमेरिका के नम्बर से व्हाट्सएप कॉल, व्हाट्सएप मैसेज, कॉल, वॉईस रिकार्डिंग के जरिये तीन करोड़ रुपये की डिमाण्ड की गयी और नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुँचने की धमकी दी गयी।

जैमल सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने अपना नाम धामी गैगंस्टर बताया और कहा कि वह अमेरिका की जेल से बोल रहा है। वह डर से घबराकर दहशत में जी रहा है और इसी दहशत के कारण वह अपने ऑफिस व बाजार भी नहीं जा पा रहा है, उसने पुलिस से अपने व अपने परिवार की जानमाल की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने जैमल सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी के हवाले की है।

bazpur_news | rangdari_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles