spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

खटीमा : दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह की संदिग्ध परिस्थितियों में डूब कर मौत, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

खटीमा (महानाद) : सुरई वन रेंज के भारामल बाबा हत्याकांड मामले में चश्मदीद गवाह सेवादार नन्हे बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत की जांच शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि विगत 5 जनवरी को भारामल बाबा मंदिर के महंत हरि गिरि महाराज और उनके सेवादार रूप सिंह की हत्या कर दी गई थी। उस समय आश्रम में सेवादार नन्हे बाबा भी मौजूद थे। जो हमलावरों के हमले से बाल-बाल बच गए थे और हत्याकांड के मुख्य गवाह थे। जिनकी आज डूबने से मौत हो गई।

सेवादार की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नन्हे बाबा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जहां दो डॉक्टरों के पैनल ने सेवादार के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles