spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर में उगाही कर रहे थे नकली किन्नर, परवीन बुआ ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नकली किन्नर बन कर अवैध उगाही कर रहे एक किन्नर को असली किन्नर परवीन बुआ ने पकड़ कर पैगा पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गये।

किन्नर परवीन बुआ ने पैगा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम को 5 बजे के करीब 3 नकली किन्नर काशीपुर क्षेत्र में अवैध बधाई वसूल कर रहे थे। उन्हें जैसे ही इसका पता चला कि उक्त तीनों किन्नर पूरे काशीपुर शहर में अवैध बधाई गलत तरीके से मांगते हैं और बधाई न मिलने पर लोगों को गाली गलौच करते हैं ओर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिससे हम असली किन्नरों की बदनामी होती है। अतः हमने उक्त तीनों किन्नरों का पीछा कर एक को दबोच लिया जबकि दो नकली किन्नर भागने में कामयाब हो गये।

परवीन बुआ ने बताया कि हम असली किन्नर समाज से कोई अवैध बधाई नहीं लेते हैं। जो भी व्यक्ति श्रद्धा से जो बधाई देता है, हम ले लेते हैं। हम किसी कसे कोई अनुचित बधाई नहीं लेते हैं।

परवीन बुआ ने नकली किन्नरों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles